{"_id":"666c352f43f7c293a306d1a7","slug":"difficulties-increased-due-to-drinking-water-crisis-in-scorching-heat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129624-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भीषण गर्मी में पेयजल संकट से बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भीषण गर्मी में पेयजल संकट से बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
भोरंज-बड़सर में पानी के लिए मचा हाहाकार
भोरंज और बड़सर में दर्जनों गांवों में टैंकरों से गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू
पेयजल स्रोतों के सूखने से गांवों के साथ स्कूलों में बढ़ने लगी पानी की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू/बिझड़ी (हमीरपुर)। जिले के भोरंज और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जलसंकट चरम पर है। जिलेभर के हर क्षेत्र में पेयजल संकट से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं लेकिन भोरंज और बड़सर में सबसे अधिक दिक्कत है। जिले की 169 पेयजल योजनाओं में से अधिकतर में पानी की कमी दर्ज हुई है। लंबे समय से बारिश न होने और गर्मी के बढ़ने से पेयजल स्रोत सूख गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
भोरंज क्षेत्र में जल शक्ति विभाग ने अधिक पेयजल समस्या वाले गांवों में पानी की सप्लाई के लिए 15 टैंकर दो दिन में लगा दिए हैं। इससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से कुछ राहत मिली है। विभागीय अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मांग पर अधिक पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से टैंकर लगाने का कार्य कर रहे हैं। जल शक्ति विभाग भोरंज उपमंडल ने दूसरे दिन पपलाह, गरसाहड, कक्कड़ पंचायत के गांवों में पेयजल संकट को देखते हुए करीब 15 टैंकर लगा दिए हैं और इनकी संख्या और बढ़ सकती है। पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी, कक्कड पंचायत प्रधान विनोद कुमार व जाहू वार्ड जिला परिषद सदस्य राज कुमारी का कहना है कि दो दिन से क्षेत्र में बेहद गर्मी हो रही है। इससे प्राकृतिक जल स्रोत जैसे कुएं व बावड़ियां सूखने लगी हैं। वहीं, बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 36 पेयजल योजनाओं में 50 से 75 फीसदी पानी की कमी दर्ज की गई है। पांच पेयजल योजनाएं ऐसी हैं जिनमें 75 फीसदी पानी सूख गया है। 31 पेयजल योजनाओं के पानी में 50 फीसदी कमी आई है। टांगर, डुगाड़, भुलाहणी, कठियाना सहित कई गांवों में विभाग की ओर से टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है।
मुंडखर-दशमल स्कूल में टैंकर से पानी की सप्लाई
जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के अधीन आने वाली करीब 11 पेयजल योजनाएं सूखने के कगार पर हैं। इससे ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। मुंडखर पेयजल योजना के सूखने से राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुंडखर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में भी बच्चों को पेयजल संकट से जूझना पड रहा है। समस्या को देखते हुए जल शक्ति विभाग में मुंडखर में दो और दशमल में एक टैंकर से पानी की आपूर्ति शुक्रवार को शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट्स
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता लदरौर राजेंद्र सिंह पठानिया का कहना है कि दोनों स्कूलों में पानी की सप्लाई दे दी गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य जगहों में टैंकर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं में गर्मी के कारण पानी की कमी आई है।
जलशक्ति विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता देवराज चौहान ने कहा कि गर्मी के चलते पेयजल योजनाओं में पानी की कमी आई है। जहां पर अधिक दिक्कत है वहां पर टैंकर के जरिये भी पानी की सप्लाई की जा रही है।
जल शक्ति विभाग उप मंडल भोरंज के सहायक अभियंता आशीष देव का कहना है कि उपमंडल में 15 टैंकरों से अधिक पेयजल संकट वाले गांवों में पानी देना शुरू कर दिया है।