फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Difficult to even walk due to haphazard parking outside Radiology building

Hamirpur (Himachal) News: रेडियोलॉजी भवन के बाहर बेतरतीब पार्किंग से पैदल चलना भी मुश्किल

Thu, 21 Mar 2024 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
बाहर सब जगह गाड़ियां पार्क होने से नहीं जा पा रही व्हील चेयर
विज्ञापन

साथ में एक्सरे भवन होने से इसी रास्ते से जाते हैं मरीज, बढ़ी दिक्कत

चिकित्सकों और स्टाफ के अन्य कर्मचारियों के वाहन इसी स्थल पर रहते हैं पार्क

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रेडियोलॉजी भवन के पास पार्क की गई गाड़ियां मरीजों के लिए दिक्कतें खड़ी कर रही हैं। यहां पर हर जगह गाड़ियां पार्क हैं। बेतरतीब ढंग से पार्क की गई इन गाड़ियों से मरीजों को एक्सरे भवन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। यहां पर इतनी गाड़ियां पार्क हैं कि एक व्हील चेयर और स्ट्रेचर भी आराम से नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में मरीजों के साथ आए तीमारदार व्हील चेयर या स्ट्रेचर को उठाकर ही एक्सरे रूम के पास पहुंचा रहे हैं। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।तीमारदारों रमेश चंद, सुनील कुमार, कल्याणी देवी, ज्योति शर्मा, रजनीश कुमार, अरविंद कुमार आदि ने कहा कि यहां पर इतनी गाड़ियां पार्क हैं कि यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। मरीजों को कुर्सियों पर ले जाना मुश्किल हो रहा है। एक्सरे करवाने के लिए हर समय मरीज आते हैं लेकिन यहां पर चलने की भी जगह नहीं बची है। इससे खासी परेशानी हो रही है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. अजय ने कहा कि उन्होंने हाल ही पदभार संभाला है। मौके पर निरीक्षण कर समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed