फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diesel consumption of three thousand in two buses, earned only Rs 602, Buses decreased on Saturday, private operators also did not send buses on the routes, Private bus operators of the district will run buses on more than 100 routes from Monday, hamirpur

दो बसों में तीन हजार की डीजल खपत, कमाई हुई महज 602 रुपये

Sat, 19 Jun 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Diesel consumption of three thousand in two buses, earned only Rs 602, Buses decreased on Saturday, private operators also did not send buses on the routes, Private bus operators of the district will run buses on more than 100 routes from Monday, hamirpur
बस अड्डा हमीरपुर पर अपने रूटों पर जाने के लिए काउंटर पर खड़ी बसें। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोरोना कर्फ्यू के चलते सप्ताहांत में बस ऑपरेटरों को यात्री नहीं मिल रहे। जिसके चलते सड़कों पर खाली बसें दौड़ रही हैं। शनिवार को बस अड्डा हमीरपुर समेत अन्य बस ठहरावों पर भी कम ही यात्री नजर आए। हालांकि शुक्रवार को ही लोग अपने गंतव्य पर निकल गए थे। निगम ने दो रूटों पर बसें भेजी जिसमें तीन हजार का डीजल लगा और महज 602 रुपये की कमाई हुई। शनिवार को निगम की अधिकतर बसें 30 फीसदी से भी कम सवारियों के साथ अपने रूट पर रवाना हुई। सुबह 11 बजे हमीरपुर से ऊना जाने वाली बस को यात्री न मिलने पर दूसरी बस के रूट के समय 12:30 बजे 15 से 20 सवारियों के साथ रूट पर भेजा गया। इन दो रूटों की बजाय निगम ने महज एक रूट पर ही बस भेजी। इसके अलावा हमीरपुर से अमरोह रूट पर भी बस नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

कई बसों को तो निगम प्रबंधन घाटे पर ही रूट पर भेज रहा है। हमीरपुर, चौरी, सुजानपुर शाम चार बजे जाने वाली बस में शुक्रवार को एचआरटीसी ने महज 475 रुपये कैश प्राप्त किया। जबकि यह बस करीब 80 किलोमीटर चली और 25 लीटर के करीब डीजल की खपत हुई। इस हिसाब से दो हजार से अधिक का डीजल डलवाने के बाद बस में महज 475 रुपये ही कमाई हुई। वहीं हमीरपुर से खग्गल शुरू की गई बस 30 किलोमीटर चली और महज 127 रुपये आय प्राप्त हुई। यहां भी करीब नौ लीटर डीजल लगा और कमाई महज 127 रुपये हुई। उधर, शनिवार को निजी बस ऑपरेटरों में से अधिकतर ने घाटे के डर से रूटों पर बसें नहीं भेजीं। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के सचिव वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सोमवार से 100 से अधिक रूटों पर निजी बसें दौड़ेंगी। वहीं रविवार को एचआरटीसी हमीरपुर डिपो महज आधा दर्जन अंतर जिला रूटों पर बसें भेजेगा। एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि छुट्टी वाले दिन सवारियां कम रहेंगी। इस दौरान छह अंतर जिला रूटों पर बसें भेजने का विचार है। इनमें से भी कुछ रूटों के लिए यदि सवारियां होंगी, तभी बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को जाने वाले रूट
सुबह छह बजे हमीरपुर-शिमला
सुबह साढ़े सात बजे हमीरपुर-बद्दी
सुबह साढ़े आठ बजे हमीरपुर-मंडी
सुबह नौ बजे बजे हमीरपुर-ऊना (अगर यात्री हुए तो)
दोपहर साढ़े 12 बजे हमीरपुर-ऊना
दोपहर डेढ़ बजे हमीरपुर-मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed