{"_id":"6822120469f2c24ab2067c33","slug":"dialysis-facility-will-start-soon-in-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-155508-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में शीघ्र शुरू होगी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में शीघ्र शुरू होगी डायलिसिस की सुविधा
Tue, 13 May 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 13 May 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू होगी। निजी संस्था और सुजानपुर अस्पताल के सहयोग से शुरू होने वाली इस सुविधा का फायदा मरीजों को मिलेगा। डायलिसिस के लिए मरीजों को हमीरपुर सहित अन्य स्थानों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। संस्था की ओर से सुविधा शुरू करने के लिए अनुमति संबंधित औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुराने एसडीएम कार्यालय में जगह का चयन किया गया है। सुजानपुर में डायलिसिस सुविधा की काफी दरकार थी।
अब सुजानपुर में ही मरीजों को डायलिसिस का लाभ देने की कवायद आरंभ हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक इसमें सेवाएं देंगे। डायलिसिस के लिए फीस पर अभी विचार किया जा रहा है। उधर बीएमओ सुजानपुर कविता महाजन ने कहा कि सुजानपुर में पुराने एसडीएम कार्यालय में डायलिसिस की सुविधा देने की योजना है। संस्था की ओर से यह प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग केवल चिकित्सक उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द सुविधा आरंभ हो जाएगी।