फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhumal praised the youth for organizing Ganpati festival

गणपति उत्सव के आयोजन के लिए धूमल ने युवाओं को सराहा

Tue, 14 Sep 2021 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Dhumal praised the youth for organizing Ganpati festival
हमीरपुर में गणेश उत्सव के दौरान पूजा करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बुजुर्गों के आशीर्वाद और शहर के लोगों के सहयोग से हमीरपुर के युवाओं ने बड़े पुण्य का काम किया है। महाराष्ट्र में बहुत बड़े स्तर पर जगह-जगह मनाए जाने वाले गणपति उत्सव का आयोजन युवाओं की ओर से हमीरपुर में भी किया जा रहा है। जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। हमीरपुर में युवाओं की ओर से इसका आयोजन पिछले 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम हमीरपुर के शिव मंदिर में गणपति बप्पा मोरया कमेटी की ओर से आयोजित 10वें गणपति उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने के बाद उपस्थित शहरवासियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। गणपति उत्सव में पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों, नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पार्षदों सहित हमीरपुर शहर के प्रमुख लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

हर वर्ष मनाया जाने वाला यह उत्सव इस बार 10 सितंबर को शुरू हुआ है और 19 सितंबर तक चलेगा। गणपति बप्पा मोरया कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कमेटी के सदस्यों और नगर परिषद हमीरपुर के प्रतिनिधियों समेत पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप, अनिल ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय रिंटू, विकास शर्मा, विशाल पठानिया, अभिषेक, अनीश ठाकुर, विशाल कतना, नप उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, पार्षद विनय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed