फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhruv Khand topped in Galod, Abhinav got the fifth place in the merit

ध्रुव खंड गलोड़ में अव्वल, अभिनव ने पांचवीं की मेरिट में पाया स्थान

Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dhruv Khand topped in Galod, Abhinav got the fifth place in the merit
पांचवीं कक्षा में अव्वल आने पर छात्र ध्रुव को सम्मानित करते नौहंगी स्कूल के अध्यापक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों में वीरवार को विभिन्न कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसी कड़ी में डीएवी हमीरपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम के दिन को बच्चों के लिए यादगार बनाने के लिए अध्यापकों ने शानदार तैयारियां की थीं। अभिभावकों ने भी परीक्षा परिणाम लेते हुए अपने उन यादगार पलों को तस्वीरों में कैद किया। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि बच्चों ने कोविड-19 मुश्किल समय में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। किसी विद्यालय का अच्छा परीक्षा परिणाम उस विद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों का आइना होता है। स्कूल के अध्यक्ष आनंद स्वरूप ने भी छात्रों तथा अध्यापकों को बधाई दी। बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल चकमोह के विद्यार्थी अभिनव हीर ने पांचवीं कक्षा में मेरिट हासिल की है।
विज्ञापन

अभिनव ने 760 में से 755 अंक लेकर बोर्ड की पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। गत वर्ष अभिनव ने रीड एलांग एप में डेढ़ लाख का स्कोर बनाकर भी अपने स्कूल का नाम रोशन किया था। इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रशासन ने अभिनव को विशेष रूप से सम्मानित किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नौहंगी के तीसरी कक्षा के छात्र ध्रुव ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में शिक्षा खंड गलोड़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। पाठशाला के मुख्याध्यापक इस्लाम दीन ने बताया कि ध्रुव ने तीसरी कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 99.7 फीसदी अंक हासिल करके शिक्षा खंड गलोड में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जेबीटी अध्यापिका बिंदु कुमारी और स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष नितिका शर्मा ने ध्रुव की माता पूनम की मौजूदगी में उसे सम्मानित किया। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में भी छात्राओं का परीक्षा परिणाम प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने घोषित किया। अध्यापक नरेश मलोटिया शास्त्री ने बताया कि परीक्षा परिणाम के बाद शिक्षा संवाद भी किया गया। भोरंज उपमंडल के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला बलोखर का वार्षिक परिणाम सराहनीय रहा। मुख्याध्यापिका सबिता भारती, सरोज चंदेल ने बताया कि कोरोना काल के बाद स्कृूली परिणामों में विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षाओं में अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed