फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dhruv Kanungo becomes President of ABVP Nadaun unit.

Hamirpur (Himachal) News: ध्रुव कानूगो बने एबीवीपी नादौन इकाई के अध्यक्ष

Thu, 03 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को किया गया। चुनाव अधिकारी एवं तहसील संयोजक संदीप मिन्हास ने ध्रुव कानूगो को इकाई अध्यक्ष और सोहित ठाकुर को इकाई मंत्री नियुक्त किया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में सिमरन मिन्हास, दीक्षांत ठाकुर, नमिश जैन, विनायक और मनीष को उपाध्यक्ष बनाया गया। स्वीन, दिव्यांशु, मोहित, नेहा, निश्चल, शिवम और आदित्य को इकाई सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। आदित्य को सोशल मीडिया संयोजक, वंश राणा को सह संयोजक, तरुण को मीडिया संयोजक और आर्यन को मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा आदित्य को बीए प्रमुख, अरमान को बीकॉम प्रमुख, मोहित को बीसीए प्रमुख, दिव्यांश को बीबीए प्रमुख, लक्ष्य को बीवोक प्रमुख, निखिल को एसएफएस संयोजक, आकुल को एसएफडी संयोजक, ऋषि को इकाई रक्त कार्य प्रमुख, निखिल को बीकॉम सह प्रमुख और शिवम को बीबीए प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक और अभिषेक को सोशल मीडिया सहसंयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा ने नव नियुक्त कार्यकारिणी को संबोधित किया।

उन्होंने एबीवीपी के राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed