{"_id":"607ecf348ebc3e245c6102d9","slug":"devrani-attacked-jethani-with-scythe-hamirpur-hp-news-sml3679999141","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरानी ने जेठानी पर किया दराटी से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरानी ने जेठानी पर किया दराटी से वार
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। जमीन के विवाद में देवरानी ने जेठानी पर दराटी से हमला कर दिया। इस हमले में लहूलुहान होने के बाद जेठानी घायलावस्था में ही पुलिस थाने पहुंच गई। यहां पुलिस ने को भोरंज अस्पताल भेजा। लेकिन यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में देवरानी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार देवरानी नीलम और जेठानी गीता देवी गोशाला के आसपास घास काट रही थी।
गीता ने नीलम को घास काटने से रोका तो उसने दराटी से हमला कर दिया। इससे गीता देवी गंभीर घायल हो गई। घायलावस्था में ही वह अवाहदेवी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंच गई। पुलिस ने भोरंज अस्पताल में घायल गीता देवी का मेडिकल करवाया। भोरंज अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी ज्ञान चंद का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले छानबीन की जा रही है।