फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Devotees are reaching the temple ignoring traffic rules

Hamirpur (Himachal) News: यातायात नियमों को ताक पर रखकर मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

Tue, 08 Apr 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees are reaching the temple ignoring traffic rules
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में माल वाहक वाहनों में आते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : mathura
रंगस(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह मेलों के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु प्रतिदिन नियमों को ताक कर दोपहिया वाहनों में एक साथ तीन जबकि मालवाहकों में पीछे लटक कर यात्रा कर रहे हैं। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई न होने पर श्रद्धालु लगातार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सुरेंद्र कुमार, विपिन शर्मा, सुदेश राणा, मीरा देवी, पूनम, समीर, युगेश आदि ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने पर कई बार श्रद्धालु दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। तीखे मोड़ो पर दुर्घटनाएं घटित होने के बाद भी श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में बैठ कर ही यात्रा कर रहे हैं। जिस पर प्रशासन की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने नियमों की अवहेलना करने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यहां तक कि यातायात नियम के तहत इनके चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed