फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Development work will start soon in development block Bijhar

Hamirpur (Himachal) News: विकास खंड बिझड़ी में शीघ्र शुरू होंगे विकास कार्य

Thu, 29 Aug 2024 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
असर
विज्ञापन

बीडीओ भोरंज के पास रहेगा बिझड़ी कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार

वर्तमान में पिछले छह माह से कार्यालय में बीडीओ का पद चल रहा रिक्त

बीडीओ का रिक्त पद होने के कारण 52 पंचायतों में विकास कार्य हो रहे थे प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में विकास कार्यों को अब गति मिलेगी। पूर्व में खंड विकास अधिकारी का पद रिक्त होने से 52 पंचायतों के कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब पंचायतों में विकास कार्य सुचारू रूप से होंगे। पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य करवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वीरवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में भोरंज बीडीओ कुलवंत सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। अमर उजाला ने 26 अगस्त को बिझड़ी पंचायत में रिक्त बीडीओ के पद की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। अब खंड विकास अधिकारी कार्यालय भोरंज के पास बिझड़ी कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। वह तीन दिन भोरंज और तीन दिन बिझड़ी कार्यालय में सेवाएं देंगे।

पूर्व में खंड विकास अधिकारी नादौन के पास बिझड़ी का अतिरिक्त कार्यभार था लेकिन बिझड़ी में वे सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में अब प्रदेश सरकार की ओर से भोरंज बीडीओ को बिझड़ी कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया है। इससे आगामी समय में बिझड़ी पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलेगी। पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। पूर्व में विकास खंड बिझड़ी में खंड विकास अधिकारी का पद छह माह से रिक्त चला हुआ था। रिक्त पद पर किसी भी अधिकारी की स्थायी नियुक्ति न होने से पंचायतों में मनरेगा, टेंडर सहित विकास कार्य काफी प्रभावित हो रहे थे। कुछेक कार्यों के लिए बजट हो चुका था लेकिन टेंडर प्रक्रिया न होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में विकास कार्यों को गति देने के लिए अब बीडीओ भोरंज को अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है ताकि पंचायतों में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सके। इस बारे में अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी बिझड़ी कुलवंत सिंह ने कहा कि बिझड़ी में रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करवाई जाएगी ताकि पंचायतों का विकास किया जा सके। तीन दिन बिझड़ी और तीन दिन भोरंज में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed