{"_id":"61155b768ebc3e7cd3478ae0","slug":"development-work-will-be-done-from-34-crores-in-the-panchayats-of-development-block-bijri-more-than-ten-crores-likely-to-be-spent-this-year-as-compared-to-previous-years-hamirpur-hp-news-sml380243893","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास खंड बिझड़ी की पंचायतों में 34 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास खंड बिझड़ी की पंचायतों में 34 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की 52 पंचायतों को वर्ष 2021-22 के लिए 34 करोड़ 72 लाख रुपये विकास कार्य करवाने के लिए स्वीकृत हुए हैं। इनमें से करीब दो करोड़ के विकार्य कार्य विकास खंड की पंचायतों में हो गए हैं। विकास खंड में अगर बीते पांच सालों के औसतन विकार्य कार्यों पर खर्च की बात की जाए तो यह करीब छह करोड़ रुपये हैं, लेकिन इस साल खंड में यह आंकड़ा दस करोड़ के पार जाने की संभावना है।
वर्तमान में विकास खंड की पंचायतों में जो मुख्य कार्य चले हैं, उनमें गारली व सठवीं पंचायतों में 15-15 लाख रुपये की लागत से गो सदन और एक पंचवटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। पंचवटी पार्क पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विकास खंड में जिस तरीके से कार्य हो रहे हैं, उससे लगता है कि इस साल दस करोड़ से अधिक की लागत के कार्य होंगे। खंड विकास अधिकारी बिझड़ी रमेश कुमार का कहना है कि पंचायतों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। खुद इस बात के लिए प्रयासरत हूं कि पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा काम हों। सभी पंचायत प्रधानों व सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि विकास कार्यों को तेजी से निपटाया जाए। सभी पंचायतों में मनरेगा के कार्य चले हुए हैं।