फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Development of government schools will increase with community participation: Deshraj

समुदाय की सहभागिता से बढ़ेगा सरकारी स्कूलों का विकास : देशराज

Sat, 17 Aug 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
भुक्कड स्कूल में विद्यांजलि कार्यक्रम के तहत कराया अतिथि भोज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में प्रधानाचार्य देशराज कमल की अध्यक्षता में विद्यांजलि कार्यक्रम के तहत अतिथि भोज का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष कपिल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान शौर्य कक्षा सातवीं का जन्म दिन भी मनाया गया। इस दौरान समुदाय की ओर से सुरेंद्र ठाकुर, चंपा ठाकुर, रेखा, लक्ष्मी देवी ने अपनी सहभागिता दी।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देश राज कमल ने कहा कि विद्यांजलि एक अनोखा स्कूल स्वयंसेवा प्रबंधन कार्यक्रम है, इससे समुदायों एवं संगठन को स्कूलों के जुड़ने का अवसर मिलता है। विद्यांजलि की संकल्पना राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप की गई है जो देश की शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के लिए वाॅलंटियर एवं कम्युनिटी की भागीदारी को बढ़ावा देती है। इसका मकसद स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी से सरकार स्कूलों में सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed