फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Desi cow of Indian origin walking in AIIMS: Shankar

भारतीय मूल की देसी गाय चलता फिरता एम्स : शंकर

Sun, 18 Aug 2024 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
गोसंवर्धन केंद्र कुट में गोपालकों की दीं महत्वपूर्ण जानकारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के माधव गोसंवर्धन केंद्र कुट कश्मीर में गोपालकों की विशेष बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख शंकर लाल ने कहा कि देसी गाय चलता फिरता एक एम्स अस्पताल है। इसके दूध के अलावा गोमूत्र और गोबर में भी बहुमूल्य औषधीय क्षमता होती है। इस पर हजारों शोध भी हो चुके हैं। उन्होंने हर घर में देसी गाय पालने पर जोर दिया। कहा कि देसी गाय के गोमूत्र में कैंसर जैसे असाध्य रोग को भी ठीक करने के औषधीय गुण होते हैं। पशु शक्ति पौराणिक और भारतीय किसानों का कृषि कार्य के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत रहा है। सरकारों का भी यह दायित्व बनता है कि सड़कों पर लावारिस छोड़े गए बैलों या अन्य गोवंश का सदुपयोग करने के लिए अधिक से अधिक किसानों और वैज्ञानिकों को प्रेरित करें। देसी गाय के दूध में अधिकतर पौष्टिक तत्व होने की वजह से इसका दूध व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। देसी गाय के दूध के अलावा औषधीय गुणों से भरपूर इसका गोमूत्र और गोबर भी मानव जीवन के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को संरक्षण देता है। उन्होंने एलोपैथी से ठीक न होने वाले कई असाध्य रोगों के उपचार में भी गो द्रव्य से उपचार करने के बारे भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed