{"_id":"6aa45576f88d2c02a00a7fc7","slug":"deputy-director-inspected-sohari-school-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-208036-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उपनिदेशक ने सोहारी स्कूल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उपनिदेशक ने सोहारी स्कूल का किया निरीक्षण
Sat, 12 Sep 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा सोहारी स्कूल में कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की कॉपियां चेक
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर देशराज डोगरा ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी (सीबीएसई) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान मिड-डे मील, पुस्तकालय, कक्षा-कक्षों और स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उपनिदेशक ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी रजिंदर शर्मा भी मौजूद रहे।