फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Commissioner performed Dhanvantari puja, department organized blood donation camps

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त ने की धन्वंतरि पूजा, विभाग ने लगाए रक्तदान शिविर

Tue, 29 Oct 2024 06:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
विभाग के चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों ने किया हवन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। धनतेरस एवं धन्वंतरि जयंती के साथ ही मंगलवार को दिवाली पर्व आरंभ हो गया। धन्वंतरि जयंती को आयुष विभाग ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया। इस उपलक्ष्य पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में धन्वंतरि पूजन, हवन और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने धन्वंतरि पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी लोगों को धनतेरस और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दलीप सिंह ठाकुर, अन्य चिकित्सकों और विभाग के अन्य कर्मचारियों ने उपायुक्त का स्वागत किया। विभाग के चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों ने हवन किया। कई चिकित्सकों, कर्मचारियों और आम लोगों ने रक्तदान भी किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का विषय वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार निर्धारित किया गया है। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने आयुर्वेदिक अस्पताल कढियार में बहुविशेषज्ञ आयुष मेडिकल जांच शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच और 68 लोगों के शुगर एवं रक्त के टेस्ट किए गए। आयुर्वेदिक अस्पताल मनवीं में 115 लोगों की स्वास्थ्य जांच तथा 70 लोगों के शुगर टेस्ट किए गए। आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी में 154 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा 15 लोगों का उपचार अग्निकर्मा, और विश्रावनकर्मा विधि से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed