{"_id":"6969371743446fa18f044985","slug":"deputy-commissioner-gandharva-rathod-took-the-blessings-of-baba-balak-nath-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-180300-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त गंधर्व राठौड़ ने लिया बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त गंधर्व राठौड़ ने लिया बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद
Fri, 16 Jan 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
तीर्थ स्थल बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध पहुंची उपायुक्त हमीरपुर गंधर्व राठौड़ हवन में भाग लेते हुए।
दियोटसिद्ध/बड़सर (हमीरपुर)। उपायुक्त हमीरपुर गंधर्व राठौड़ ने वीरवार को सिद्धपीठ दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद लिया। दर्शन उपरांत उपायुक्त ने मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंदिर में दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल सुविधा, शौचालय व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, बिजली व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आगामी दिनों में संभावित भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।
विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, मार्गों की सुचारू व्यवस्था और स्वच्छता पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक और आस्था का केंद्र है, जहां वर्षभर देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर करने के निर्देश भी दिए। एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर न्यास के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।