फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deputy Commissioner cut cake on the birth of newborn daughters

उपायुक्त ने नवजात बेटियां के जन्म पर काटा केक

Wed, 21 Sep 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner cut cake on the birth of newborn daughters
नंदघर के निरीक्षण के दौरान नवजात शिशुओं की माताओं को सम्मानित करती उपायुक्त देबश्वेता बनिक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राष्ट्रीय पोषाहार माह के अवसर पर पोषण जागरुकता के लिए किए जा रहे प्रयासों को जानने के लिए उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने आंगनबाड़ी केंद्र नंदघर भलाणा का दौरा किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर, वेदांता समूह के प्रतिनिधियों, संवेदना स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भलाणा के माध्यम से नंद घर में चल रही गतिविधियों, बच्चों और माताओं के पोषण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और नंद घर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कराई जाने वाली गतिविधियों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने पोषण वाटिका में अमरूद का पौधा भी रोपा।
इस अवसर पर पोषण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। उपायुक्त ने स्थानीय सामग्री से बने खाद्य पदार्थों की प्रशंसा की। इसी अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवजात बेटियों के जन्मोत्सव पर केक काटा और उन्हें उपहार दिए गए। उन्होंने होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा उत्पादित तथा मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के अंतर्गत प्रस्तावित स्थानीय सामग्री से निर्मित खाद्य पदार्थ आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों तथा किशोरियों में बांटे। उन्होंने स्थानीय महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री तथा फल एवं सब्जियों का भरपूर उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed