फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deptt of weight and measure challans 51 traders

मापतोल विभाग ने काटे 51 दुकानदारों के चालान

Sun, 01 May 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 01 May 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
Deptt of weight and measure challans 51 traders
दुकानदार। - फोटो : file photo

विधिक माप विज्ञान विभाग हमीरपुर ने 51 दुकानदारों के चालान किए हैं। जिला माप विज्ञान विभाग (माप तोल) को एक माह तक निरंतर दुकानों का निरीक्षण जारी रखने के निर्देश मिले हैं। विभागीय कर्मचारियों ने बीते एक सप्ताह में 51 दुकानदारों के चालान किए हैं। विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


एक सप्ताह में हमीरपुर शहर, धनेड़, नारा, लहड़ा, हड़ेता, भोटा, बिझड़ी का निरीक्षण किया। इसमें बिना एमआरपी सामान बेचने एवं निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूलने पर दुकानदारों के चालान किए गए। अधिकतर चालान ठंडे पेय पदार्थों के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूलने पर किए गए।
विज्ञापन


दुकानदार 32 रुपये की ठंडे की बोतल लोगों को 35 रुपये में बेच रहे थे। लोगों से बोतल को फ्रिज में ठंडा करने के तीन रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहा था। विभाग की मानें तो नियंत्रक विधिक माप विज्ञान शिमला से निरीक्षण अभियान को लगातार एक महीना जारी रखने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते अब तक विभाग ने करीब 250 दुकानों का औचक निरीक्षण किया है जिसमें 51 दुकानदारों को दोषी पाया गया। दुकानदारों के चालान की राशि जून महीने में तय होगी। नियंत्रक विधिक माप विज्ञान विभाग बिलासपुर दुकानदारों का जुर्माने की राशि तय करेंगे। जिला की बची दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। दुकानदारों को बिना एमआरपी और निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामग्री बेचने पर तीन हजार से लेकर दस हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है।


जिला के सभी खंडों में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। विधिक माप विज्ञान विज्ञान ने 250 दुकानों का निरीक्षण किया है। 51 दुकानदारों के चालान किए हैं। दुकानदार बिना एमआरपी के सामान बेच रहे थे। ठंडे पेयजल पदार्थों के निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही थी।
- बलवीर चंद आर्य, निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed