{"_id":"609be10d8ebc3ed227140764","slug":"department-to-include-left-out-teachers-in-tgt-seniority-list-union-hamirpur-hp-news-sml3700827191","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी वरिष्ठता सूची में लेफ्ट आउट शिक्षकों को शामिल करे विभाग : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी वरिष्ठता सूची में लेफ्ट आउट शिक्षकों को शामिल करे विभाग : संघ
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में वर्ष 2016 से 2019 तक नियुक्त या जेबीटी से पदोन्नत होकर टीजीटी बने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में दर्जनों शिक्षकों के नाम शामिल नहीं हो सके हैं। इन लेफ्ट आउट शिक्षकों के नाम वरिष्ठता सूची में शामिल करवाने की मांग प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ हमीरपुर ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से की है।
संघ की हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष विजय हीर ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने वर्ष 2017 में प्रमोट जेबीटी को वरिष्ठता लाभ वर्ष 2016 से देने के लिए जो निर्णय दिया था, उसके तहत कई पात्र शिक्षकों को वरिष्ठता सूची में कहीं भी शामिल नहीं किया गया है। जुलाई 2018 में जेबीटी से पदोन्नत टीजीटी कला के अधिकांश शिक्षक भी वरिष्ठता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। जबकि, जिलास्तरीय फाइनल सूची में उनका नाम मौजूद था।
बीआरसीसी से टीजीटी कला बने कुछ शिक्षक भी इस सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। कला संघ ने प्रदेश शिक्षा निदेशालय से आग्रह किया है कि जिलों से प्राप्त टीजीटी वरिष्ठता सूचियों के आधार पर वरिष्ठता सूची से छूटे शिक्षकों के नाम समुचित स्थान पर शामिल करें और उसके बाद वरिष्ठता क्रमांक जारी किए जाएं। संघ ने शिक्षा निदेशालय से वरिष्ठता सूचियों को संकाय आधार पर भी तैयार करने का आग्रह किया है, ताकि मेडिकल, नॉन मेडिकल और कला शिक्षकों का डाटा पता चल सके और शिक्षक भविष्य के लिए विविध प्रकार के निर्णय समय पर ले सकें।