{"_id":"573468584f1c1be24c919dbd","slug":"dental-doctor-grows-low-chilling-apples-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंत चिकित्सक ने हमीरपुर में उगाए सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंत चिकित्सक ने हमीरपुर में उगाए सेब
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 12 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में सेब उगाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. चमनकांत ने अपने निवास पर बने किचन गार्डन में सेब की विदेशी किस्म के पौधे लगाए हैं। इन पौधों ने फल देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हमीरपुर के गर्म मौसम में सेब के पौधों पर बेहतर क्वालिटी की फसल देख हर कोई हैरान है। लो चिलिंग एरिया के इन पौधों को डॉ. चमनकांत ने कुछ साल पहले लगाया था। अपने बगीचे में अनार, बादाम, आड़ू और अमरूद के पौधे भी लगाए हैं।
विज्ञापन
इन पौधों पर भी फूल निकल आए हैं। डॉ. चमनकांत मरीजों की तरह ही इन पौधों की भी देखरेख करते हैं। अस्पताल में सेवाएं देने के बाद सुबह और शाम को बगीचे में पहुंचकर इन पौधों को पानी और खाद डालते हैं।
विज्ञापन
साथ ही बागवानी विभाग के विशेषज्ञों से भी समय-समय पर आवश्यक जानकारी हासिल करते हैं। डॉ. चमनकांत कहते हैं कि लोगों के स्वास्थ्य की तरह ही इन पौधों की भी देखरेख करनी पड़ती है। सुबह-शाम समय निकाल कर वह कुछ समय बगीचे में बिताते हैं।