फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dengue havoc continues, four more patients admitted

जिला में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, चार और मरीज भर्ती

Mon, 25 Oct 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में डेंगू पीड़त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते शनिवार को भी अस्पताल के पुरुष मेडिकल वार्ड में डेंगू के चार मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से डेंगू के करीब एक दर्जन मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें से कई मरीजों को उपचार देकर घर भेज दिया गया है, जबकि कई उपचाराधीन हैं। हालांकि जिलावासियों के लिए राहत की बात यह है कि सभी मरीजों में लोकल मरीज कोई नहीं है। अधिकांश लोग औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, चंडीगढ़, दिल्ली आदि शहरों से यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने जब इनकी जांच की और खून टेस्ट करवाया तो इनमें डेंगू की पुष्टि हुई। बीते सप्ताह अस्पताल में स्क्रब टायफस के भी छह मरीज भर्ती थे। इस सप्ताह स्क्रब टायफस के मरीजों में कमी आई है। डेंगू के मरीज लगातार अस्पताल में आ रहे हैं। त्योहारी सीजन में बाहरी शहरों से अधिकांश लोग घर आ रहे हैं। ऐसे में तेज बुखार, सिर और बदन दर्द की शिकायत लेकर जब अस्पताल पहुंच रहे हैं तो इनमें से कई डेंगू संक्रमित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। बता दें कि अस्पताल में बुखार, डेंगू और स्क्रब टायफस आदि के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण मेडिकल वार्डों में बिस्तर भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक महज गंभीर रोगियों को ही अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. बावेश बरवाल ने कहा कि शनिवार को पुरुष मेडिकल वार्ड में चार मरीज भर्ती थे। इनमें से दो को उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed