फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demolition of the old building at Baba Balak Nath Temple begins

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में पुराने भवन को तोड़ने का कार्य शुरू

Tue, 07 Oct 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 07 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Demolition of the old building at Baba Balak Nath Temple begins
आयुर्वेदिक अस्पताल भवन की छत को तोड़ने में लगे मजदूर। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पुराने भवन को तोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में मंदिर न्यास की ओर से आयुर्वेदिक अस्पताल और संग्रहालय भवन को तोड़ने का शुरू किया गया है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में बकरा स्थल के भवन को गिराने का कार्य शुरू किया जाएगा। बकरा स्थल अपर बाजार में शाॅपिंग कांप्लेक्स की धरातल मंजिल में चलाया जाएगा। भवनों को डिस्मेंटल करने के बाद मंदिर न्यास की ओर से एशियन विकास बैंक के सहयोग से बहुमंजिला आधुनिक सुविधाओं से लैस इमारतों का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे आगामी समय में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मंदिर न्यास ने पुराने भवनों को तोड़ने के लिए 15 सितंबर तक टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें सत्संग हॉल और बकरा स्थल के दो मंजिला भवन को गिराने के लिए 60 दिन और 11,35,291 रुपये बोली राशि, जबकि आयुर्वेदिक अस्पताल, संग्रहालय के तीन मंजिला भवन के लिए 40 दिन और 3,80,284 रुपये और सराय नंबर सात के लिए भी 40 दिन का समय और 60,830 रुपये तीनों भवनों को गिराने के लिए 15,75,959 रुपये बोली राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर न्यास की ओर से गुफा के साथ सत्संग हॉल के लिए खुला स्थान रखा गया है, जबकि बकरा स्थल को अपर बाजार में न्यास के शाॅपिग कांप्लेक्स में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ बाबा बालक नाथ के संग्रहालय को अस्थाई तौर पर लंगर भवन के धरातल में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा का समाना न करना पड़े।
तीन भवनों को तोड़ने के बाद एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के प्रोजेक्ट के तहत नए सिरे से आधुनिक सुविधाओं से लैस भवनों का निर्माण किया जाएगा, ताकि भविष्य की मांग को देखते हुए मंदिर में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान की जा सकें।


कोट्स

एडीबी प्रोजेक्ट के तहत मंदिर में नए भवनों का निर्माण कार्य किया जाएगा। न्यास की ओर से पुराने भवनों को गिराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंदिर में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
-राजेंद्र गौतम, न्यास अध्यक्ष, एसडीएम बड़सर

आयुर्वेदिक अस्पताल भवन की छत को तोड़ने में लगे मजदूर। संवाद

आयुर्वेदिक अस्पताल भवन की छत को तोड़ने में लगे मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed