फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to start the process of filling the created posts of homeopathic doctors

Hamirpur (Himachal) News: होम्योपैथिक डॉक्टरों के सृजित पदों के भरने की प्रक्रिया को शुरू करने की मांग

Fri, 19 Jan 2024 02:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Demand to start the process of filling the created posts of homeopathic doctors
होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमित पुन्याल मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र स
हमीरपुर। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमित पुन्याल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से होम्योपैथिक डॉक्टरों के सृजित पदों के भरने की प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की है। डॉ. पुन्याल ने कहा कि प्रदेश में होम्योपैथी की स्थिति अच्छी नहीं हैं। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी आयुष के अंतर्गत आती है। आयुष के माध्यम जो भी पैसा होम्योपैथी, आयुर्वेद के लिए आता है उसमें कई वर्षों से केवल आयुर्वेद को तवज्जो दी जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. सुमित पुन्याल ने मांग की है कि होम्योपैथी डॉक्टरों की नियुक्ति ब्लॉक स्तर पर की जाए। साथ में जो वेलनेस सेंटर खुल गए हैं या खुलने हैं उनमें भी होम्योपैथी की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जैसा कि केंद्र की ओर से निर्धारित किया गया है। होम्योपैथी बहुत शानदार एवं असरकारक पद्धति है। होम्योपैथी कई असाध्य रोगों में अविश्वसनीय परिणाम देती हैं। होम्योपैथी में कई ऐसे केस दर्ज है जिन में होम्योपैथी की ओर से सर्जरी को नकारा गया। होम्योपैथी किसी भी रोग के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और रोग को जड़ से खत्म करती है। इसलिए उनकी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed