{"_id":"6638cba4d909d4ea9b01c1e4","slug":"demand-to-pay-medical-bills-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-127048-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल बिलों का भुगतान करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल बिलों का भुगतान करने की मांग
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ नादौन की बैठक में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ नादौन की मासिक बैठक संगठन के अध्यक्ष पीडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। संघ के महासचिव विजय चौधरी ने कहा कि सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में संगठन को अवगत करवाया। संगठन ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि वर्ष 2016 के बाद और जनवरी 2021 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की अर्न लीव और कम्यूटेशन आदि का भुगतान एकमुश्त किया जाए। इसके साथ ही मेडिकल बिलों का भुगतान जो एक वर्ष से नहीं किया गया है, उसे भी शीघ्र पूर्ण किया जाए।
पीडी शर्मा ने समस्त सदस्यों से आग्रह किया है कि वह जून में जीवन प्रमाण पत्र विभाग में जमा करवाएं। इस अवसर पर जेएन ठाकुर, रतन चंद, सुभाष बस्सी, डॉ. कुलदीप गढ़वाल, ओम प्रकाश, आनंद कुमार, अमरचंद, विजय चौधरी, मदन लाल, नानक चंद, बलदेव जमवाल, शांति स्वरूप, रविंद्र पुरी, शिवकुमार डोगरा, सुरेश रतन, मंसाराम आदि ने भाग लिया।