फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to implement the process of rationalization from the new education policy itself

Hamirpur (Himachal) News: युक्तिकरण की प्रक्रिया को नई शिक्षा नीति से ही लागू करने की मांग

Thu, 11 Jul 2024 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सचिवालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में शिक्षक और छात्र अनुपात बनाए रखने और प्रवक्ताओं को उनकी संख्या के अनुपात में पदोन्नति अवसर प्रदान करने की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार की ओर से स्कूलों की युक्तिकरण प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही जा रही है। प्रवक्ता संघ ने सरकार से मांग की है कि युक्तिकरण की प्रक्रिया को नई शिक्षा नीति के तहत ही लागू किया जाए। इसमें छात्र और शिक्षक अनुपात रखा जाए। संघ ने मांग की है कि युक्तिकरण की प्रक्रिया को शैक्षणिक सत्र के मध्य में प्रारंभ न कर इस नए शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाए। शैक्षणिक सत्र के मध्य में युक्तिकरण होने से विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रवक्ताओं को उनकी संख्या के अनुपात में 95 फीसदी पदोन्नति के अवसर प्रदान करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र रागटा, प्रेम शर्मा, यशपाल शर्मा, अजय नेगी, प्रेमपाल दुलता, यशवंत सौंठा,नरेश चौहान, विकेश जनार्था, कुसुम जरेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed