{"_id":"67685c9e5bea9bdea60e069b","slug":"demand-to-fill-vacant-posts-in-power-substation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-143984-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली सब स्टेशन में रिक्त पद भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली सब स्टेशन में रिक्त पद भरने की मांग
Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। बिजली सब स्टेशन गलोड़ में कई पद खाली पड़े हैं। यहां पर जेई का एक, लाइनमैन के चार, सहायक लाइनमैन के तीन, टीमेट के चार, सीनियर असिस्टेंट का एक पद खाली है।
बिजली सब स्टेशन गलोड़ के तहत 50 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। फील्ड स्टाफ की कमी के चलते ग्रामीणों को अकसर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फील्ड स्टाफ की कमी के चलते पेड़ों की टहनियों की काट-छांट भी नहीं हो पा रही हैं। यदि बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो इसे बहाल करवाने में अधिक समय लग रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं हल करने में देरी हो रही है।
हिमाचल कल्याण सभा चंडीगढ़ के मुख्य सचिव दलीप सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को विद्युत सब स्टेशन गलोड़ में खाली पड़े पदों को भरने के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने मांग की है कि खाली पदों को भरकर जनता को राहत प्रदान की जाए। संवाद