फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand to dissolve Badsar, Sujanpur Block Congress Committees

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर, सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग करने की मांग

Wed, 13 Mar 2024 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 Mar 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह हमीरपुर में हुई बैठक में अयोग्य करार दिए गए विधायकों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर गुबार निकाला। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बड़सर और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल भंग करने की मांग उठाई। वहीं, कमेटियों पर कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को अधिकृत करने का प्रस्ताव भी भेजा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि इस राजनीतिक षड्यंत्र में न केवल कांग्रेस की पीठ में चाकू घोंपा गया है, बल्कि हमीरपुर के आम लोगों से भी विश्वासघात किया है। उन्होंने राजेंद्र राणा पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में उन्हें आपदा प्रबंधन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जब सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रूप में जिला को मुख्यमंत्री मिला है तो कैबिनेट स्तर का पद न मिलने पर बगावत करना कुछ नेताओं की महत्वाकांक्षा को उजागर कर कर रहा है। उन्हें पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम पर ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री जिसे भी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाएंगे, उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन एकजुट होकर दिनरात मेहनत करेगा। इस बैठक को कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, उपाध्यक्ष तेजनाथ तेज, कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed