{"_id":"68b0a97e2f53baa8160da576","slug":"demand-to-demolish-the-dilapidated-building-of-bafdi-school-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-165066-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बफड़ी स्कूल के जर्जर भवन को गिराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बफड़ी स्कूल के जर्जर भवन को गिराने की मांग
Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बफडी स्कूल के जर्जर भवन की समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते अभिभावक। स्रोत जागरूक पाठक
हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बफड़ी के जर्जर हुए भवन को गिराने की मांग लेकर अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अमरजीत सिंह से मिला।
स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान कुमारी ललिता की अगुवाई में अभिभावकों विजय कुमार, राकेश कुमार, रीना कुमारी, पूजा देवी, सुषमा देवी, सुमना कुमारी ने कहा कि स्कूल भवन भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है। 70 वर्ष पूर्व पहले बना चार कमरों का यह भवन कभी भी गिर सकता है।
उन्होंने कहा कि छत के जर्जर होने के कारण बारिश का पानी कमरों में भर रहा है। ऐसे में भवन की दीवारें और छत कभी भी गिर सकते हैं। भवन के गिरने से कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकता है। जर्जर भवन के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में शिक्षा विभाग को कई बार पत्र द्वारा सूचित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक भवन को गिराने के लिए कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कर भवन को गिराने की मांग की है। वहीं, उपायुक्त अमरजीत सिंह ने समस्या को उपनिदेशक कार्यालय प्रेषित किया है।