फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand for construction of toilets and repair of solar lights

Hamirpur (Himachal) News: शौचालय का निर्माण और सोलर लाइट दुरुस्त करने की मांग

Fri, 22 May 2026 11:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। भरेड़ी कस्बा के लोगों ने निचले चौक पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण और पिछले एक माह से खराब पड़ी सोलर लाइट को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग उठाई है। लोगों ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण क्षेत्रवासियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। भरेड़ी के निचले चौक पर लगी सोलर लाइट एक माह से बंद पड़ी है। बीएसएनएल की केबल बिछाने का कार्य कर रहे ठेकेदार ने लापरवाही बरती और सोलर लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने कहा कि ठेकेदार ने केबल को सोलर लाइट के साथ बांध दिया जिसकी वजह से लाइट का बल्ब टूट गया और पूरी व्यवस्था खराब हो गई। इसे अभी तक दुरुस्त नहीं करवाया। भरेड़ी चौक पर बड़ी मुश्किल से सोलर लाइट लगाई गई थी, जिससे बाजार और बस स्टॉप क्षेत्र में रात के समय लोगों को राहत मिली थी। अब लाइट खराब होने से क्षेत्र में फिर अंधेरा छा गया है। रात नौ से लेकर 11 बजे तक आने वाली बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को अंधेरे में खड़ा रहना पड़ता है। इसके अलावा आवारा कुत्तों का आतंक भी लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने यह भी मांग उठाई है कि निचले चौक पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाए ताकि बाजार आने वाले लोगों, यात्रियों और दुकानदारों को सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों यशवंत कुमार, निर्मल कुमार, सुभाष कुमार, रूप लाल, प्रताप और पृथी चंद सहित अन्य दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि टूटी हुई सोलर लाइट को तुरंत दुरुस्त करवाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भरेड़ी से हनुमान चौक की ओर डाली जा रही केबल के कार्य का विरोध किया जाएगा और खंभे लगाने नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed