फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Deliberations Held on Procurement of Medicines at Medical College

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में दवाइयों की खरीद पर किया मंथन

Tue, 12 May 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सोमवार को ड्रग परचेज कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. रमेश भारती ने की।
विज्ञापन

बैठक में आगामी तीन महीनों के लिए आवश्यक दवाइयों की खरीद को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मांग और जरूरत के आधार पर विभिन्न दवाइयों का आकलन किया गया। इस दौरान करीब 88 लाख रुपये की दवाइयों की खरीद पर विचार किया गया, ताकि अस्पताल में मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध करवाई जा सकें।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीन जिलों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं और यहां प्रतिदिन करीब 1500 मरीजों की ओपीडी रहती है। इसके बावजूद अस्पताल में अक्सर दवाइयों की कमी बनी रहती है। विटामिन-डी, कैल्शियम सहित कई आवश्यक दवाइयां अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई हैं, जिसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष (एचओडी), फार्मासिस्ट तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने और जरूरत के अनुसार समय पर खरीद सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed