{"_id":"625dad8bcb89800bc21c01ff","slug":"delhi-hamirpur-bus-was-kept-standing-for-an-hour-passengers-were-upset-hamirpur-hp-news-sml40609041","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हमीरपुर बस को एक घंटा खड़ा रखा, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हमीरपुर बस को एक घंटा खड़ा रखा, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली से हमीरपुर वाया गलोड़ रूट पर चलने वाली बस का स्टाफ गलोड़ में एक घंटे तक विश्राम कर रहा है। एक घंटे तक बस को खड़ा रखने से दिल्ली से हमीरपुर आने वाले यात्री बस में बैठे-बैठे परेशान हो रहे हैं। ऊना से हमीरपुर तक बस को पहुंचने में महज तीन घंटे का समय लगता है। लेकिन यह बस चार घंटे का समय हमीरपुर पहुंचने में लगा रही है।
इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। वहीं बस को गलोड़ में सड़क के किनारे ऐसी जगह पर खड़ा किया जा रहा है, जहां पर न तो कोई शौचालय की व्यवस्था है न ही कोई दुकान। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। खासकर महिला यात्री परेशान हैं। हमीरपुर से गलोड़ तक के सफर के लिए बस में एक घंटा लगता है, लेकिन इस बस में दो घंटे लग रहे हैं। यात्रियों में यशपाल सिंह राणा, वीरेंद्र ठाकुर, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र कुमार और अशोक शर्मा ने कहा कि वह ऊना में सवा चार बजे दिल्ली से हमीरपुर आने वाली बस में सवार हुए थे। यह बस गलोड़ में साढ़े छह बजे पहुंच गई।
लेकिन गलोड़ से यह बस साढ़े सात बजे हमीरपुर के लिए रवाना हुई। एक घंटा अतिरिक्त समय लगने से यह बस हमीरपुर बस अड्डे पर साढ़े आठ बजे पहुंची। सड़क के किनारे बस को खड़ा रखने से शौचालय तक की सुविधा नहीं मिली। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि ऊना से हमीरपुर आने वाली यह बस गलोड़ में अधिक समय तक खड़ी न की जाए, अन्यथा इस बस का रूट फेल हो सकता है। वहीं निगम को भी राजस्व के रूप में घाटा उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि शिकायत मिली है। इस बारे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को कार्यालय में बुलाया गया है। समस्या का शीघ्र समाधान होगा।