{"_id":"66a10ab3321e5814df074b6c","slug":"delegation-met-dc-on-closing-the-road-leading-to-jijwin-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-132147-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिजवीं गांव को जाने वाला रास्ता बंद करने पर डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिजवीं गांव को जाने वाला रास्ता बंद करने पर डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पर रास्ते को बंद करने का लगाया आरोप, समस्या के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बधानी के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त हमीरपुर से मिला और गांव के रास्ते को खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि जिजवीं को जाने वाले रास्ते को गांव के एक व्यक्ति ने बंद कर दिया है तथा गड्ढे खोदे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने उपयुक्त से मांग करते हुए कहा कि जल्द इस रास्ते को खुलवाया जाए। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
प्रतिनिधिमंडल में अनंत राम, कर्मचंद, संजीव कुमार, सुषमा, उषा, इंदू बाला, मीना कुमारी, प्रतिभा देवी, संजना, सुदेश कुमारी, सविता देवी, सोनिया व शकुंतला शामिल रहे। ग्रामीणों ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की ओर से रास्ते को बंद कर दिया जाता है और कुछ दिन तक रास्ता खुला रहता है। इससे पहले भी कई बार रास्ते को बंद किया गया और अब की बार तो गड्ढे डाल दिए हैं। इससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द इस रास्ते को खुलवाया जाए। वहीं, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या का हल किया जाएगा।