{"_id":"6134d6638ebc3e5f6b2e991f","slug":"defect-in-jahu-telephone-exchange-work-stalled-due-to-non-working-of-broadband-hamirpur-hp-news-sml382797185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू टेलीफोन एक्सचेंज में खराबी, ब्रॉडबैंड न चलने से कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू टेलीफोन एक्सचेंज में खराबी, ब्रॉडबैंड न चलने से कार्य ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (भोरंज)। जाहू टेलीफोन एक्सचेंज में बार-बार खराबी की वजह से क्षेत्र के बीएसएनएल उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इस बार एक्सचेंज के ब्रॉडबैंड कार्ड जलकर खराब हो गए हैं। यह कार्ड निगम के पास उपलब्ध भी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि इन कार्डों की समस्या का हल दिल्ली से होगा। जाहू एक्सचेंज में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी कई बार खराबी के कारण उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। जाहू में वर्तमान में करीब 20 ब्रॉडबैंड के कनेक्शन हैं।
इससे पहले जाहू में 50 से अधिक ब्रॉडबैंड के कनेक्शन हुआ करते थे लेकिन, बीएसएनएल की लचर व्यवस्था के चलते लगातार इन कनेक्शनों में कमी आ रही है। ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से बैंकों, लोकमित्र केंद्र, आधार केंद्र व साइबर कैफों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों में देशराज, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार ने कहा कि जाहू टेलीफोन एक्सचेंज के बार-बार खराब होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बीएसएनएल के प्रबंधक से मांग की है कि जाहू टेलीफोन एक्सचेंज को सुचारु रूप से चलाया जाए अन्यथा ब्रॉडबैंड के कनेक्शनों को मजबूरन कटवाना पड़ेगा। बीएसएनएल के जेटीओ राजेश कुमार ने कहा कि तकनीकी खराबी आने की वजह से ब्रॉडबैंड कार्ड में खराबी आई है।