{"_id":"6abd6480acced5280f0aad38","slug":"decision-on-no-upi-day-on-october-2-deferred-situation-to-become-clear-today-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-210413-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो अक्तूबर को नो यूपीआई डे पर टला फैसला, आज स्थिति होगी स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो अक्तूबर को नो यूपीआई डे पर टला फैसला, आज स्थिति होगी स्पष्ट
Thu, 01 Oct 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपीआई लेनदेन पर व्यापारियों से लिए जा रहे चार्ज के विरोध में दो अक्तूबर को प्रस्तावित नो यूपीआई डे को लेकर फिलहाल फैसला टल गया है। केंद्रीय व्यापार संगठनों की बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बातचीत के बाद अब वीरवार को स्थिति स्पष्ट होगी।
हमीरपुर जिले के करीब 20 व्यापार मंडलों ने केंद्रीय संगठनों के आह्वान का समर्थन किया है। व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने बताया कि वित्त मंत्री के साथ बुधवार को हुई बातचीत के चलते दो अक्तूबर के नो यूपीआई डे पर अंतिम निर्णय फिलहाल टाल दिया गया है।
वीरवार को बातचीत के परिणाम और केंद्रीय संगठनों के आगामी निर्णय के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर चार्ज को लेकर व्यापारियों में रोष है। इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय संगठनों ने नो यूपीआई डे का आह्वान किया था, जिसका जिले के करीब 20 व्यापार मंडलों ने समर्थन किया था।
विज्ञापन
यदि केंद्रीय संगठन नो यूपीआई डे को लेकर आगे बढ़ने का निर्णय लेते हैं तो जिले के व्यापार मंडल भी उसी के अनुसार आगामी कदम उठाएंगे।