फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Debris falls again on Deotsidh temple road, devotees narrowly escape

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर मार्ग पर फिर गिरा मलबा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Sun, 26 Apr 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 26 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Debris falls again on Deotsidh temple road, devotees narrowly escape
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के बैरियर नंबर एक पर पहाड़ी से गिरा मलबा। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार शाम एक बार फिर बैरियर नंबर-1 के पास पहाड़ी से मलबा गिरने की घटना सामने आई। गनीमत यह रही कि उस समय श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में हालात सामान्य कर दिए गए।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों सुदेश डढवाल, सुनील दत्त, सुरेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, विजय कुमार और महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि इस स्थान से पहले भी मलबा गिरा था, उसी जगह से दोबारा पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि चैत्र मेलों के दौरान भी इसी स्थान से मलबा गिरने की घटना हुई थी, जिसके बाद प्रशासन ने सूखे पेड़ों को हटाने और पानी की बौछार से मलबा नियंत्रित करने के प्रयास किए थे, लेकिन पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम अभी भी जारी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की हैए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
घटना की जानकारी मिलते ही दियोटसिद्ध पुलिस चौकी से एएसआई हितेश चंदेल दलबल सहित मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त मंदिर अधिकारी सूरम सिंह ठाकुर भी कर्मचारियों के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एहतियातन ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई।

कोट
जल्द ही इस स्थान पर ग्रूटिंग इत्यादि करवाकर स्थान को सुरक्षित किया जाएगा ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -स्वाति डोगरा, मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article