फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   death

नादौन के कश्मीर में जेसीबी चालक की संदिग्ध मौत, एक अन्य गंभीर बीमार

Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में एक जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि वाहन चालक का साथी गंभीर रूप से बीमार हो गया। जिसे हमीरपुर से टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नादौन उपमंडल के अंतर्गत कश्मीर पंचायत में एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जेसीबी चालक सुखदेव पुत्र जगतार सिंह उम्र 35 साल गांव डाकघर नंगल कलां तहसील हरोली जिला ऊना और अशोक कुमार पुत्र शंकर दास गांव व डाकघर बसारल तहसील नादौन जिला हमीरपुर उम्र 50 साल दोनों इस पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे।
विज्ञापन

बुधवार को इन दोनों के साथ एक तीसरा युवक भी कमरे में था और तीनों ने आम की चटनी के साथ दाल-चावल खाया। भोजन के बाद तीसरा युवक कमरे में सोने चला गया। जबकि यह दोनों सुखदेव और अशोक भी अपने कमरे में सो गए। वीरवार दोपहर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो काम पर लगे अन्य लोगों ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दोनों पंचायत कश्मीर में बन रहे पुल पर लगी जेसीबी पर चालक-परिचालक का कार्य करते थे। दोनों कश्मीर खड्ड के किनारे कच्चे टीननुमा बने शेड में रहते थे। इन दोनों को तबीयत बिगड़ने पर गाड़ी के माध्यम से पहले गलोड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां सुखदेव को मृत घोषित किया गया और अशोक कुमार को टांडा रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि मृतक सुखदेव के शव को पोस्ट मार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल लाया गया है।

माना जा रहा है कि सांप के काटने से सुखदेव की मौत हुई और दूसरा व्यक्ति अचेत अव्यवस्था में है, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed