फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   death

वन विभाग के सीनियर असिस्टेंट की सड़क दुर्घटना में मौत

Wed, 06 May 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। वन विभाग में सेवारत सीनियर असिस्टेंट की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हेमराज पुत्र नारंगू राम निवासी गांव टिहरी डाकघर लगमनवी तहसील भोरंज के रूप में पहचान हुई है। इसी माह की 31 मई को हेमराज की सेवानिवृत्ति थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि हेमराज वन विभाग में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। वह रोजाना की तरह मंगलवार शाम को कार्यालय से वापस घर आ रहा था। घर आते समय लगमनवी में सड़क पर स्कूटी स्किड हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं और सिर पर हेलमेट पहना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed