फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dearness allowance not paid to pensioners for one year

पेंशनरों को एक साल से नहीं हुआ महंगाई भत्ते का भुगतान

Sun, 20 Jun 2021 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा, महासचिव हरनाम सिंह ठाकुर तथा वित्त सचिव ओम राज कंवर ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 के प्रकोप के चलते पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशन धारकों की जनवरी 2020 से जून 2021 तक महंगाई भत्ते की किस्तें बंद कर दी हैं। सरकार ने अधिसूचना में जुलाई 2021 से फ्रीज महंगाई भत्ते के भुगतान का आश्वासन दिया था। वृद्धावस्था के कारण पेंशनर्स किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तथा आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए महंगाई भत्ते की पिछली किस्तें जुलाई 2021 से अविलंब जारी की जाएं। पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्रों की वैधता 30 जून 2021 को खत्म हो रही है। जबकि, प्रदेश में अभी कोविड-19 का प्रभाव यथावत जारी है।
विज्ञापन

वृृद्ध पेंशनरों का बाहर आना-जाना अभी असुरक्षित है। वृद्ध पेंशनरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार से आग्रह है कि पिछले साल की तरह इस बार भी पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्र की वैधता कम से कम 30 सितंबर 2021 तक बढ़ाई जाए। उन्होंने मांग की है कि पंजाब की तर्ज पर प्रदेश में भी छठे वेतन आयोग की सिफारिशें शीघ्र लागू की जाएं, ताकि पेंशनरों की पेंशन में संशोधन से आर्थिक लाभ मिल पाए। वर्तमान सरकार का कार्यकाल चौथे वर्ष में पहुंच गया है, लेकिन पेंशनरों की सरकार के पास चिरकाल से लंबित मांगों पर कोई विचार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed