फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dead body of a person who went to cut grass from home was found in the drain

घर से घास काटने गए व्यक्ति का नाले में मिला शव

Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person who went to cut grass from home was found in the drain
Dead body of a person who went to cut grass from home was found in the drain
हमीरपुर। घर से घास काटने गए व्यक्ति का शव नाले में मिला है। मामला ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी के तहत आने वाले पधर गांव का है। घास काटने के दौरान ही व्यक्ति नाले में गिर गया। जिस कारण उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। नाले के पानी में काफी देर तक व्यक्ति बेसुध पड़ा रहा। जिस कारण उसकी मौत हो गई। जब व्यक्ति घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान व्यक्ति का शव नाले में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पंचायत मझोग सुल्तानी के तहत पधर गांव का 54 वर्षीय व्यक्ति शनिवार सुबह घास लाने के लिए घर से निकला। घास काटते समय व्यक्ति अचानक नाले में जा गिरा। दोनों तरफ से पहाड़ी होने के कारण बना संकरा नाला गहरा बताया जा रहा है। पहाड़ी से गिरने के बाद व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट आ गई तथा वह नाले के पानी में जा गिरा। काफी देर तक जब व्यक्ति घास लेकर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। वहीं, पुलिस को भी सूचित किया गया। लोगों ने पहाड़ी के ऊपर घास कटी हुई देखी तथा उसके बाद लोग नाले में उतरे।
विज्ञापन

व्यक्ति नाले के पानी में पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि मौत का कारण सिर पर चोट लगना है। सिर पर चोट लगने के कारण व्यक्ति बेसुध होकर पानी में गिर गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन का कहना है कि व्यक्ति का शव नाले में मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed