फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC taught school children by becoming a teacher

डीसी ने शिक्षक बनकर पढ़ाए स्कूली बच्चे

Thu, 01 Sep 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
DC taught school children by becoming a teacher
भोरंज के एक सरकारी स्कूल में श्यामपट्ट पर वाक्य लिखतीं उपायुक्त देबश्वेता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाहू कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनोह तथा शहीद अंकुश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का जायजा भी लिया। उपायुक्त ने शिक्षक की भूमिका में श्यामपट्ट पर खुद कुछ वाक्य लिखकर बच्चों के शब्द ज्ञान को परखा और उनकी कॉपियों को भी चेक किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण कार्य को रोचक बनाने और पाठ्य सहायक सामग्री के इस्तेमाल के बारे में भी टिप्स दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट के महत्व के बारे में बताएं तथा पात्र नए मतदाताओं का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर तक सभी मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे अपना वोटर कार्ड बनवा लें ताकि अधिक से अधिक लोग आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed