फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dc in action

शहर में सड़कों और फुटपाथ पर सामान सजाने वालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

Tue, 13 Oct 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने मंगलवार को विभिन्न मुद्दों पर आयोजित बैठक में कहा कि हमीरपुर शहर में बनाए जा रहे पैदल पथ के कार्य को तय समयसीमा में पूर्ण करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड आपसी समन्वय से कार्य कर छिटपुट मामलों का त्वरित समाधान करें। लोगों की सुविधा के लिए हमीरपुर शहर में सड़क के किनारे फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। इससे पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों दोनों को ही सुविधा होगी। ढांक क्वाली से लेकर अणु चौक तक फुटपाथ की परिधि में आने वाले बिजली के खंभों को हटाने के लिए बिजली बोर्ड त्वरित कदम उठाए। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे चिह्नित पेड़ों को हटाने के कार्य में भी संबंधित विभाग गति लाएं। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के रखरखाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां से गुजरने वाली सड़कों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दें और पैचवर्क शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने नगर परिषद हमीरपुर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में फुटपाथ व सड़कों के किनारे चिह्नित अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। ऐसे लोगों को नोटिस जारी करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अवैध कब्जे हटाएं। ऐसे लोगों को चेतावनी देने के साथ ही अवहेलना करने पर सामान भी जब्त किया जा सकता है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सामने, गांधी चौक के आसपास, बस स्टैंड के समीप तथा शहर के अन्य स्थानों पर सामान बाहर रखने वालों पर नजर रखने के लिए नियमित निरीक्षण करें। बस स्टैंड के सामने केवल 10 टैक्सियों को पार्क करने की अनुमति दी गई है। इससे अधिक वाहन खड़े करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, विद्युत बोर्ड और नगर परिषद के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed