फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC fixed gas prices for Kakkar-Utpur

Hamirpur (Himachal) News: डीसी ने कक्कड़-उटपुर के लिए निर्धारित किए गैस के दाम

Thu, 21 Dec 2023 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधीश हेमराज बैरवा ने तहसील टौणीदेवी के गांव कक्कड़ में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के अंतर्गत आने वाले गांवों के उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस सिलिंडर के दाम तय कर दिए हैं। यह दाम उक्त गांवों के फोकल प्वाइंट्स तक सिलिंडर पहुंचाने के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस संबंध में जिलाधीश की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार गांव कक्कड़, भेरडा और बजरोल में 14.2 किलोग्राम गैस सिलिंडर की रिफिलिंग के 953 रुपये और फोकल प्वाइंट्स तक पहुंचाने के लिए 23 रुपये के अतिरिक्त शुल्क सहित कुल 976 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार गांव गुभर, खनौली, जियाणा, भराईयां दी धार, कोठुवां दी धार, छंब, थले, मंढियार, पुरली, कुणसरा और उटपुर के लिए 26 रुपये के अतिरिक्त शुल्क सहित सिलिंडर के दाम 979 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधीश ने गैस एजेंसी के संचालक को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गैस सिलिंडर की आपूर्ति करने वाली गाड़ी में लाउड स्पीकर स्थापित करने, सिलिंडर तौलने की मशीन रखने और दाम एवं अतिरिक्त शुल्क की सूची तथा गाड़ी का रूट चार्ट प्रदर्शित करने के आदेश भी दिए हैं। जिलाधीश ने यह भी आदेश जारी किए हैं कि गैस संचालक उपभोक्ताओं को किसी भी तरह के अन्य सामान जैसे-गैस चूल्हा इत्यादि खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। अगर उपभोक्ता गैस एजेंसी के शोरूम या गोदाम से सिलिंडर लेने का आग्रह करता है तो उसे विक्रेता 29.26 रुपये की छूट दे सकता है। जिलाधीश की ओर से जारी अधिसूचना में गैस एजेंसी संचालक के लिए अन्य नियम एवं शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। उन्होंने इन सभी नियमों एवं शर्तों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इनका उल्लंघन करने पर गैस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed