{"_id":"5ebeba708ebc3e90731e6818","slug":"dav-student-make-mask-hamirpur-hp-news-sml333032969","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों और जरूरतमंदों को मास्क बाटेंगे डीएवी के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों और जरूरतमंदों को मास्क बाटेंगे डीएवी के छात्र
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
घर पर मास्क बनातीं डीएवी स्कूल हमीरपुर की छात्रा।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र भी कोरोना आपदा के समय अपनी भागीदारी निभाने में तत्पर हैं। स्कूल के विद्यार्थी रिदम और आशीष ने अपने माता-पिता की मदद से मास्क बनाने सीखे और अब ये छात्र अपने खाली समय में मास्क बनाने का कार्य जोर-शोर से कर रहे हैं। रिदम ने कहा कि वह ये मास्क गरीबों की सहायता और पुलिस कर्मचारियों के लिए बना रहीं हैं। वहीं, छात्र आशीष ने कहा कि वे इन मास्कों को किसी भी ऐसे व्यक्ति को बांट रहे हैं, जिसके पास मास्क खरीदने के लिए पैसे न हों और जो घर के आसपास बिना मास्क के घूम रहा हो।
विज्ञापन
डीएवी स्काउट एंड गाइड के और भी छात्र इस तरह के कार्य करने में अपना योगदान दे रहे हैं। लोगों को मास्क पहनने, सफाई व्यवस्था और अन्य नियमों का पालन करने को जागरूक कर रहे हैं। डीएवी प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि स्कूल के स्काउट एंड गाइड के छात्र अपने अध्यापकों के प्रोत्साहन से कोरोना महामारी के इस दौर में अपना योगदान दे रहे हैं और कुछ नए कार्य भी सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे जागरूकता से परिपूर्ण पेंटिंग, पोस्टर बनाकर एक दूसरे को ऑनलाइन भेज रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।