{"_id":"659af3af56db9287bd072741","slug":"danger-of-accident-due-to-deep-drain-in-front-of-rest-house-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-18301-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विश्राम गृह नादौन के सामने बनी गहरी नाली से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विश्राम गृह नादौन के सामने बनी गहरी नाली से हादसे का खतरा
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन विश्राम गृह के सामने बनी गहरी नाली से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। मुख्य मार्ग के एक और बनी यह नाली बिल्कुल खुली है और काफी गहरी भी। इससे यहां कभी भी कोई वाहन या पैदल चलते समय व्यक्ति गिर सकता है। स्थानीय लोगों विपिन कुमार, विजय कुमार, मुकेश, सुशील नवीन, जतिन व प्रवीण आदि ने कहा कि इस नाली के कारण यहां पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विश्राम गृह में वीआईपी तथा वीवीआईपी लोगों का आना जाना लगा रहता है।
इसके बावजूद विभाग ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। कहा कि इसी नाली पर एक पुलिया बनी है। पुलिया जब अवरुद्ध हो जाती है तो बरसात का सारा पानी विश्राम गृह में आकर घुसता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस संबंध में एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि एनएचएआई विभाग को शीघ्र ही समस्या का हल करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।