{"_id":"627ff3cc2b1445318f6812e1","slug":"dairy-farm-burnt-in-pakhrol-loss-of-lakhs-hamirpur-hp-news-sml408856056","type":"story","status":"publish","title_hn":"पखरोल में डेयरी फार्म जला, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पखरोल में डेयरी फार्म जला, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
नादौन के पखरोल में डेयर फार्म में लगी आग।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौना के पखरोल गांव में आग लगने से डेयरी फार्म जलकर राख हो गया है। अग्निकांड से पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। डेयरी फार्म के मालिक संजय कुमार ने बताया कि वह किसी काम से कांगड़ा गए हुए थे। जहां उन्हें फोन पर डेयरी फार्म के जलने की सूचना मिली। जब वापस पहुंचे तब तक सब राख हो चुका था। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की करीब एक किलोमीटर खाली भूमि भी इसकी चपेट में आ गई।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर डेयरी फार्म से धुआं उठता देखा। यह देख लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया परंतु आग इतनी भीषण थी कि प्रयासों के बावजूद सब जलकर राख हो गया। डेयरी फार्म के मालिक संजय ठाकुर ने बताया कि डेयरी में एक बड़ा हाल था, जहां फार्म का सामान सहित करीब तीन लाख रुपये की लकड़ी रखी हुई थी।
इसके साथ लगते कमरे में बेड सहित अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया है और फार्म का भवन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, जब डेयरी फार्म में आग लगी उस दौरान यहां कोई गाय या भैंस बंधी नहीं थी। इस संबंध में एसडीएम विजय धीमान ने बताया कि हलका पटवारी को नुकसान का जायजा लेकर शीघ्र ही रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत दी जा सके।