{"_id":"679fc00b2a95bc7d610724e7","slug":"cutting-done-with-jcb-on-forest-land-without-permission-operator-ran-away-after-seeing-the-team-controlled-at-a-distance-of-200-meters-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147296-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति वन भूमि पर जेसीबी से किया कटाव, टीम देख भागा ऑपरेटर, 200 मीटर की दूरी पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति वन भूमि पर जेसीबी से किया कटाव, टीम देख भागा ऑपरेटर, 200 मीटर की दूरी पर काबू
Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
रात के अंधरे में वन भूमि में सड़क को जेसीबी के माध्यम से किया जा रहा चौड़ा। विभाग।
हमीरपुर। वन परिक्षेत्र हमीरपुर के तहत भड़मेली गांव में वन भूमि में सड़क को चौड़ा करने और भूमि कटाव पर विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में दो जेसीबी को कब्जे में लिया गया है। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
इस मामले में विभाग नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। मौके पर जेसीबी से सड़क को चौड़ा कर रहा ऑपरेटर विभागीय टीम को देखकर भाग गया, हालांकि 200 मीटर दूर ही विभाग की टीम ने उसे धर लिया।
हमीरपुर-सुजानपुर सड़क पर भड़मेली चौक से लेकर भड़मेली गांव तक सड़क है। इस सड़क को चौड़ा करने के लिए रात के अंधरे में कार्य किया जा रहा था। विभाग की टीम इस दौरान गश्त पर थी। टीम को जैसे ही मामले की सूचना मिली टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवाया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकतर लोग भाग गए। वहीं, जेसीबी ऑपरेटर भी विभाग की टीम को चकमा देकर मौके से भागने लगा, लेकिन 200 मीटर दूर ही विभागीय कर्मचारियों ने उसे धर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान मौके से दो जेसीबी को जब्त किया गया है। एक जेसीबी मशीन सड़क में खड़ी थी, जबकि एक अन्य जेसीबी से भूमि कटाव का कार्य किया जा रहा था। मामले में वन अधिनियम 1927 और वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत उचित कार्रवाई अमल में लाई गई है।
दरअसल यहां पर भड़मेली गांव को जाने वाली सड़क को वन विभाग की अनुमति के बिना की चौड़ा किया जा रहा है। यहां पर लोगों की मलकीयत के साथ वन भूमि भी है। रात को साढ़े 12 बजे के करीब यह कार्रवाई अंजाम दी गई है। कार्रवाई तक महज 15 मीटर तक भूमि का कटाव किया गया था। हालांकि इस दौरान कोई पेड़ नहीं काटा गया है। ऐसे में वन भूमि के कटाव पर 250 प्रति क्यूबिक मीटर के हिसाब से जुर्माना लगना तय है। विभाग की टीम नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही है।
कोट
गश्त के दौरान विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामले में नियमों के तहत दो जेसीबी को कब्जे में लिया गया है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
-अंकित सिंह, डीएफओ, वन मंडल, हमीरपुर