फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   custemer not seen in market

राखी के पिछले दिन भी सूने रहे जिले के बाजार

Sun, 02 Aug 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राखी के पिछले दिन रविवार को भी जिले के बाजार सूने रहे। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने शनिवार को आदेश जारी किए थे कि राखी के त्योहार को देखते हुए रविवार को भी जिलाभर में दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन, यातायात के अभाव और कोरोना वायरस के डर के कारण इक्का दक्का लोग ही बाजार पहुंचे। जिला मुख्यालय में राखी के लिए सजाई गई दुकानों में कोई रौनक देखने को नहीं मिली। वहीं, कुछ महिलाएं अपने मायके जाने के लिए बसों का इंतजार करतीं रहीं, लेकिन निगम की बस सुविधा न होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ निजी बसें भी चलीं थी, लेकिन उनके लिए लंबा इंतजार लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के डर के कारण लोग घरों में ही रहे। कुछ महिलाओं ने डाक के माध्यम से राखी अपने भाइयों तक पहुंचाई, तो कुछ महिलाएं पहले ही जाकर राखी दें आईं हैं। दुकानदारों में मुनीष कुमार, राजीव कुमार, राजेश शर्मा, कर्मचंद आदि ने कहा कि रविवार को दुकानें खोलने का कोई लाभ नहीं हुआ। बाजार में केवल इक्का-दुक्का ही लोग पहुंचे। वहीं, महिलाओं नीतू कुमारी, कमला देवी, अर्चना कुमारी, रंजना शर्मा आदि ने कहा कि रविवार को बस सुविधा न होने के कारण वे राखियां खरीदने बाजार नहीं जा पाईं। अधिकतर महिलाएं राखी के पिछले दिन ही मायके चली जाती हैं, लेकिन इस बार बस सुविधा न होने के कारण वे नहीं जा पाईं। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि सवारियां न होने के कारण रविवार को केवल दो अंतर जिला रूटों में ही बसें चलाई जाती हैं। सोमवार को रोजाना की तरह 55 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। सोमवार को महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed