फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crypto currency case: Now accused will be summoned for questioning

क्रिप्टो करेंसी मामला : अब पूछताछ के लिए तलब होंगे आरोपी

Tue, 31 Oct 2023 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। क्रिप्टो करेंसी मामले में संदिग्ध पाए गए लोगों से एसआईटी जल्द ही गहन पूछताछ करेगी। इन आरोपितों को संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों में या फिर एसआईटी मुख्यालय में बुलाया जाए, इस पर मंथन हो रहा है। पूछताछ के लिए तलब करने से पूर्व इन्हें नोटिस जारी होंगे। जिले के 25 विभिन्न ठिकानों पर एसआईटी ने दबिश देकर एजेंटों के बैंक खातों और संपत्तियों की जानकारी जुटाकर मोबाइल फोन, लैपटॉप और हार्ड डिस्क जब्त की हैं। पूर्व में भी दो दर्जन लोगों के खिलाफ एसआईटी के पास पहुंची हैं। वहीं, जिला पुलिस के पास जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन्हें एसआईटी को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कुछ बड़े एजेंट प्रदेश से बाहर फरार हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पदक प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मचारी भी एसआईटी की जांच के दायरे में आए हैं। हमीरपुर से संबंध रखने वाले कुछ पुलिस कर्मचारी जो दूसरे जिलों में थाना-चौकी प्रभारियों के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, उनके नाम भी क्रिप्टो करेंसी मामले में सामने आ रहे हैं। जिला हमीरपुर से अभी तक 90 से अधिक शिकायतें एसआईटी और पुलिस के पास पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है कि करोड़ों रुपये क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लगाया गया। कई ने दूसरे लोगों को पैसे दोगुने करने का झांसा देकर चांदी कूटी है। होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड ने भी क्रिप्टो करेंसी के जरिए मोटी कमाई की है।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी मामले की जांच एसआईटी कर रही है। पूर्व में कुछ शिकायतें मिली थीं, जिन्हें बाद में एसआईटी को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed