फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crop insurance scheme policy documents distributed to 34 farmers

Hamirpur (Himachal) News: 34 किसानों को फसल बीमा योजना की पॉलिसी के दस्तावेज बांटे

Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Crop insurance scheme policy documents distributed to 34 farmers
ग्राम पंचायत दाड़ला में मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ अभियान के अंतर्गत कृषि उपनिदेशक किसानों को फसल बीम
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ अभियान की शुरुआत तहसील सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला में की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कृषि उपनिदेशक हमीरपुर शशिपाल ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने करीब 34 किसानों को फसल बीमा योजना की पॉलिसी के दस्तावेज वितरित किए। उपनिदेशक शशिपाल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य योजना के तहत नामांकित सभी ऋणी और गैर-ऋणी किसानों तक पहुंचना एवं उन्हें फसल बीमा के बारे में जागरूक करना है। वहीं, प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना तथा उनकी आय को सुनिश्चित करना है, ताकि वे अपने कृषि कार्य को सुचारू ढंग से जारी रख सकें।
विज्ञापन

मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ अभियान कार्यक्रम 15 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान रबी सीजन के लिए जिले के किसानों की गेहूं की फसल के बीमे के लिए प्रति कनाल 36 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी थी। इसके तहत जिले के लगभग 24,716 किसानों की फसल का बीमा किया गया है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़ला की प्रधान रेखा सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैप्शन



ग्राम पंचायत दाड़ला में मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ अभियान के तहत कृषि उपनिदेशक किसानों को फसल बीमा योजना पॉलिसी के दस्तावेज वितरित करते हुए। स्रोत : किसान



ग्राम पंचायत दाड़ला में आयोजित कार्यक्रम में किसान कृषि उपनिदेशक के साथ। स्रोत : किसान

ग्राम पंचायत दाड़ला में मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ अभियान के अंतर्गत कृषि उपनिदेशक किसानों को फसल बीम

ग्राम पंचायत दाड़ला में मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ अभियान के अंतर्गत कृषि उपनिदेशक किसानों को फसल बीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed