फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   crisis on multi task recruitment

मल्टी टास्क वर्कर के पद के लिए चयनित महिला को नहीं मिली रही नियुक्ति

Mon, 22 Aug 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शिक्षा खंड नादौन के तहत एक स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती प्रक्रिया के दौरान पात्र महिला का चयन तो हो गया है, लेकिन एसएमसी प्रधान द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर न करने से चयनित गरीब महिला ज्वाइन नहीं कर पा रही है। बड़ा पंचायत निवासी अभ्यर्थी उर्मिला देवी का चयन फस्टे पंचायत के बटाहली मिडल स्कूल के लिए हुआ है, क्योंकि फस्टे पंचायत से किसी भी अभ्यर्थी ने मिडल स्कूल के लिए आवेदन नहीं किया था। मामले में मोड़ तब आया जब पड़ोसी पंचायत की महिला के चयन का पता एसएमसी प्रधान को चला। एसएमसी प्रधान ने नियुक्ति पत्र जारी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

एसएमसी प्रधान निशा कुमारी का कहना था कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला कि यहां मिडल स्कूल में भी पद भरा जाना है। वहीं मिडल स्कूल प्रभारी ने भी कहा कि उनके स्कूल को सूचना ही नहीं दी गई। हैरानी की बात तो यह है कि यदि यहां के प्राथमिक स्कूल को सूचना थी और मिडल स्कूल की नहीं तो मिडल स्कूल प्रशासन को अपने स्तर पर इस बारे में पता करना चाहिए था। जबकि शिक्षा विभाग का कहना है कि इस सूचना के प्रचार-प्रसार के लिए नियमों के तहत हरसंभव प्रयास किया गया।
विज्ञापन

जब यह शिकायत एसडीएम कार्यालय नादौन में पहुंची तो छानबीन के बाद पाया गया कि चयन प्रक्रिया पूरे नियमों के तहत हुई है और उर्मिला देवी का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया था। अब एसएमसी प्रधान द्वारा हस्ताक्षर न करने पर गरीब महिला की नियुक्ति लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बटाहली स्कूल प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि उनके स्कूल को मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के बारे में कोई सूचना नहीं थी। एसएमसी प्रधान निशा कुमारी का कहना है कि स्कूल में इस पद को दोबारा भरा जाए।

एसडीएम विजय धीमान ने कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत हुई है। उन्होंने कहा कि बीपीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के आदेशों की पालना न करने वालों के विरुद्ध नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed